फर्रुखाबाद

बाढ़ प्रभावित गांवों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी के निर्देश

बाढ़ प्रभावित गांवों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी के निर्देश

मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने तहसील अमृतपुर के विकासखंड राजेपुर के बाढ़ प्रभावित ग्रामों अल्हादपुर भटौली, फकरपुर, कोदरी सारंगपुर, करनपुर घाट तथा रामगंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर, गांवों में जलभराव एवं बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों की संख्या, विस्थापित परिवारों, पशुओं की स्थिति, पेयजल, भोजन, प्रकाश, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा राहत सामग्री की उपलब्धता के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।

डीएम ने दिए प्रमुख निर्देश—

1. प्रभावित गांवों में आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था करने के साथ नाविकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।2. सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से कैंप लगाकर दवाओं का वितरण करें। एंटी-स्नेक वैक्सीन तथा जलजनित रोगों से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रखी जाएं।3. ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ क्लोरीन की गोलियां उपलब्ध कराई जाएं। पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं चारे की व्यवस्था की जाए।4. बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराकर क्षति का आकलन किया जाए तथा पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नियमानुसार लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।



जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button