फर्रुखाबादशिक्षा

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय महोलिया का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय महोलिया का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश


मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)

फर्रुखाबाद। विकासखंड राजेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय महोलिया का जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ. अंकुर लाठर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्र पंजीकरण, शिक्षकों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिक्षक समय से विद्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करें। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालय में छात्र-छात्राओं के नामांकन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी, राजेपुर को तत्काल आवश्यक सुधार सुनिश्चित कराने के साथ ही विद्यालय का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यालय की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button