फर्रुखाबाद

मिशन शक्ति अभियान: छात्रा पायल दीक्षित बनीं एक दिन की जिलाधिकारी

 

मिशन शक्ति अभियान: छात्रा पायल दीक्षित बनीं एक दिन की जिलाधिकारी

जनसुनवाई में छह फरियादियों की सुनीं समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

मातृभूमि की पुकार -ब्यूरो 

जनपद संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरगांव की कक्षा छह की छात्रा पायल दीक्षित को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया। इस पहल के माध्यम से छात्रा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझने और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।प्रतीकात्मक जिलाधिकारी पायल दीक्षित ने जनसुनवाई के दौरान छह फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इनमें भूमि पर कब्जे, अतिक्रमण एवं जाम, सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण और आवास से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा पायल दीक्षित को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार की पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है।



इस पहल से बालिकाओं को आगे बढ़ने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य में जिम्मेदार पदों पर कार्य करने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button