उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

जिला कारागार शाहजहांपुर का निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बेहतर देखभाल पर दिया गया जोर

जिला कारागार शाहजहांपुर का निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बेहतर देखभाल पर दिया गया जोर


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)


शाहजहांपुर, 12 अक्टूबर 2026। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में गठित निरीक्षण समिति ने सोमवार को जिला कारागार शाहजहांपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दोषसिद्ध एवं विचाराधीन महिला बंदियों के साथ रह रहे छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को उपलब्ध रहन-सहन, खान-पान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मनोरंजन संबंधी सुविधाओं का जायजा लेना था।निरीक्षण समिति में राम औतार त्रिपाठी, कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट), सदस्य/मजिस्ट्रेट, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति शाहजहांपुर, जिला संरक्षण इकाई की काउंसलर प्रतिभा मिश्रा एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुप्रिया अवस्थी शामिल रहीं।निरीक्षण के दौरान शून्य से तीन वर्ष तक के बच्चों की दैनिक गतिविधियों, देखभाल एवं उन्हें उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वहीं, तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से उन्हें प्री-प्राइमरी एवं प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित कराए जाने के संबंध में न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की ओर से आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button