जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया बाह्य निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया बाह्य निरीक्षण।

सुरक्षा व्यवस्था सहित ईवीएम के रख-रखाव हेतु दिए कड़े निर्देश
मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)
शाहजहांपुर 13 अक्टूबर,2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम कंपाउंड परिसर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयरहाउस का बाह्य मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में ईवीएम को सुरक्षित रखने से संबंधित सभी सुरक्षात्मक बिंदुओं की जानकारी ली। वेयरहाउस के सुरक्षा के दृष्टिगत फायर व्यवस्था, गार्ड तैनाती,सीसी टीवी कैमरों का संचालन आदि का जायजा लेते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्निशमन यंत्र समुचित रूप से क्रियाशील रहें। यह किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
—-






