जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड राजस्व कार्यों की बैठक संपन्न


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड राजस्व कार्यों की बैठक संपन्न।
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर 13 अक्टूबर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सी०एम० डैशबोर्ड (राजस्व) की बैठक में स्टाफ, वाद, चकबन्दी, विशेष भूमि अध्याप्ति एवं आई० जी०आर०एस० की समीक्षा विकासभवन सभागार में आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लंबित राजस्व वाद धारा 24,116, 34, 67, एवं 80 का निस्तारण सभी अधिकारी समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। 5 वर्ष, 03 वर्ष, 6 माह एवं 45 दिनों से अधिक लंबित मामलों को नियमित सुनवाई सुनिश्चित कर निस्तारित करें। उन्होंने आबकारी, वाणिज्य कर, खनन, नगर निकाय, व्यापार कर, परिवहन तथा कर एवं करेतर राजस्व से संबंधित विभागों को राजस्व लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति करने के निर्देश दिए।उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए की आईजीआरएस की शिकायतों का समाधान समय से करें। भू-राजस्व, विविध देय एवं बैंक देयों की वसूली में तेजी लाकर लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अपेक्षित प्रगति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






