उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से सपा नेता अमन सूर्यवंशी की मुलाकात, फर्रुखाबाद की समस्याओं एवंखटीक समाज के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ! 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से सपा नेता अमन सूर्यवंशी की मुलाकात, फर्रुखाबाद की समस्याओं एवंखटीक समाज के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ! 

   ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद संजीव कुमार प्रजापति

फर्रुखाबादसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश यादव जी से खटीक समाज के नेता एवं समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी ने मुलाकात कर फर्रुखाबाद जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं, संगठनात्मक विषयों तथा खटीक समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के समक्ष रखा।

मुलाकात के दौरान अमन सूर्यवंशी ने अपने समाज के आराध्य देव राष्ट्रीय संत संत दुर्बल नाथ महाराज जी की आगामी जयंती 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पहली बार समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सम्मानपूर्वक मनाए जाने का विषय भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के समक्ष रखा।

अमन सूर्यवंशी के अनुसार, इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने कहा कि “प्रत्येक महापुरुष एवं संत की जयंती प्रदेश कार्यालय में मनाई जानी चाहिए और आगे भी मनाई जाएगी। खटीक समाज का समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान किया जाएगा।”

श्री अखिलेश यादव जी ने खटीक समाज के सम्मान को लेकर आत्मीयता से कहा कि “यह किराए का घर नहीं है, समाजवादी पार्टी आपका अपना घर है। यहां खटीक समाज को अपने घर जैसा सम्मान मिलेगा।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के इस स्नेहपूर्ण आश्वासन से अमन सूर्यवंशी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि वह पिछले लगभग छह वर्षों से समाजवादी पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। संगठन और समाज के लिए लगातार काम करते हुए उन्हें अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी पीछे हटने का रास्ता नहीं चुना।

अमन सूर्यवंशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से कहा कि वह पार्टी और समाज के लिए निरंतर काम करना चाहते हैं और उन्हें केवल उनका आशीर्वाद चाहिए। इस पर श्री अखिलेश यादव जी ने आत्मीयता से पूछा, “क्या चाहते हो?” अमन सूर्यवंशी ने जवाब दिया—“भैया, मुझे बस आपका आशीर्वाद चाहिए।”

अमन सूर्यवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी जिस तरह पीडीए समाज के हर वर्ग को सम्मान और भागीदारी देने की बात करते हैं, उससे समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों में समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वह जनपद में खटीक समाज को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने के साथ-साथ संपूर्ण पीडीए समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रहे हैं। समाज के सुख-दुख और हर परिस्थिति में खड़े रहने के कारण खटीक समाज में उनके प्रति निरंतर विश्वास और लोकप्रियता बढ़ रही है।

संत दुर्बल नाथ महाराज की जयंती मनाने के निर्णय से समाज में उत्साह

अमन सूर्यवंशी ने बताया कि संत दुर्बल नाथ महाराज जी का जन्म राजस्थान के बांदीकुई में हुआ था। उन्होंने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में समाज को छुआछूत, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ जागरूक करते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक सम्मान का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में संत दुर्बल नाथ महाराज जी के नाम पर कल्याण बोर्ड का गठन किया जा चुका है। ऐसे महान संत की जयंती को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनाने की पहल खटीक समाज के लिए सम्मान और गौरव का विषय है।

अमन सूर्यवंशी ने कहा कि “अब तक उत्तर प्रदेश में खटीक समाज के आराध्य संत को जिस स्तर का सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। अखिलेश यादव जी ने समाज की भावनाओं को समझते हुए जिस आत्मीयता के साथ इस विषय को स्वीकार किया है, उससे खटीक समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।”

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का यह कदम केवल एक जयंती मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि खटीक समाज को सम्मान, भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में सकारात्मक संदेश है।

कायमगंज विधानसभा में खटीक समाज की महत्वपूर्ण भूमिका

अमन सूर्यवंशी ने कहा कि कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में खटीक समाज की बड़ी संख्या है और समाज चुनावी राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में खटीक समाज की मौजूदगी है और अनेक विधानसभा क्षेत्रों में समाज चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि “कायमगंज विधानसभा में लगभग 15,16 हजार खटीक समाज के मतदाता हैं। समाज किसी भी प्रत्याशी को विधायक बनाने या चुनावी मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की स्थिति में है। हमारा प्रयास है कि खटीक समाज को सम्मान और भागीदारी के साथ समाजवादी विचारधारा से मजबूती से जोड़ा जाए।”

अमन सूर्यवंशी ने कहा कि 2027 में पीडीए की मजबूत एकजुटता और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी के साथ समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ही सामाजिक न्याय, संविधान और पीडीए की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

अंत में अमन सूर्यवंशी ने कहा—
“मुझे गर्व है कि मेरे नेता अखिलेश यादव जी ने मेरी और मेरे समाज की बात को पूरी आत्मीयता से सुना। उन्होंने संत दुर्बल नाथ महाराज जी की जयंती प्रदेश कार्यालय में सम्मान के साथ मनाने की बात कही। यह मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे खटीक समाज के लिए गौरव और सम्मान की बात है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आशीर्वाद लेकर मैं आगे भी समाजवादी पार्टी, पीडीए समाज और खटीक समाज की आवाज को मजबूती से उठाता रहूंगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button