कायमगंज में 8 लाख की सनसनी खोज लूट का 24 घंटे में खुलासा, 6 लुटेरे गिरफ्तार !
कायमगंज में 8 लाख की सनसनी खोज लूट का 24 घंटे में खुलासा, 6 लुटेरे गिरफ्तार !

कायमगंज में 8 लाख की सनसनी खोज लूट का 24 घंटे में खुलासा, 6 लुटेरे गिरफ्तार !

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद संजीव कुमार प्रजापति
फर्रुखाबाद के कायमगंज में नारायण टुबैको कंपनी के मुनीम से हुई 8 लाख रुपये की लूट की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। शुक्रवार शाम पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की बड़ी रकम बरामद कर ली है।गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे मुनीम पंकज शर्मा 8 लाख रुपये लेकर मजदूरों को पेमेंट करने जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट से उन पर हमला कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।एसपी आरती सिंह के निर्देशन में 5 पुलिस टीमों ने घटना स्थल और रास्ते के 250 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि इस पूरी वारदात को 7 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था, जिसमें गोदाम का एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल था जिसने रेकी की थी।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट के ₹6,70,000 नकद, 2 बाइक, 315 बोर का 1 तमंचा और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।उत्तम शुक्ला, मिथुन सक्सेना, अभय सक्सेना, बॉबी, अंग्रेज उर्फ राजकुमार और विकास कश्यप। (मुख्य आरोपी यश अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है)।इस शानदार और त्वरित खुलासे के लिए एसपी ने कायमगंज पुलिस, शमशाबाद पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम को ₹25,000 का नकद इनाम देने की घोषणा की है।






