शाहजहांपुर

संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी ने जन शिकायतों की सुनवाई कर दिए आवश्यक निर्देशशिकायत निस्तारण में शिथिलता नहीं होगी क्षम्य, गिरेगी गाज : डीएम।

 

संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी ने जन शिकायतों की सुनवाई कर दिए आवश्यक निर्देशशिकायत निस्तारण में शिथिलता नहीं होगी क्षम्य, गिरेगी गाज : डीएम।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)


शाहजहांपुर 18 जुलाई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील में फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना।जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी शिकायते संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस एवं जनता दर्शन सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो उन आवेदनों का मौके पर जाकर जांचकर्ता शिकायतकर्ता के साथ जियो टैग फोटो लेकर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिकायत निस्तारण में संतुष्टि का प्रतिशत कम होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता से बात करके किया जाए जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का 15 दिवस में निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकरणों में पूरी जांच कर ही स्पेशल क्लोज किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुऐ जिनमें से मौके पर 6 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
जिलाधिकारी ने शेष 66 प्रकरण संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देशों के साथ प्रेषित कर दिए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button