बढ़पुर क्षेत्र में देशी शराब के ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं में भारी आक्रोश, डीएम कार्यालय में नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार को एक शिकायती पत्र सौंपा !

बढ़पुर क्षेत्र में देशी शराब के ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं में भारी आक्रोश, डीएम कार्यालय में नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार को एक शिकायती पत्र सौंपा !

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद संजीव कुमार प्रजापति
फर्रुखाबाद :- बढ़पुर क्षेत्र में देशी शराब के ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं में भारी आक्रोश है। मंदिर और स्कूल के पास खुले इस ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने फतेहगढ़ डीएम कार्यालय में नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार को एक शिकायती पत्र सौंपा है।कादरीगेट के मोहल्ला अल्लानगर बढ़पुर निवासी कांति देवी ने बताया कि बढ़पुर पुलिया के पास (भूमि गाटा संख्या 701) प्रसिद्ध बढ़पुर शीतला देवी मंदिर और एक स्कूल स्थित है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पाठ के लिए आते हैं और बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। इसी पवित्र और शैक्षणिक स्थल के पास एक देशी शराब का ठेका संचालित हो रहा है।शिकायत के अनुसार, ठेके पर शराब पीने वाले लोग अक्सर नशे में गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं। इससे मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों, खासकर महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।
ik
महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस देशी शराब के ठेके को तत्काल प्रभाव से वहां से हटवाया जाए। शिकायत सौंपते समय कांति देवी के साथ शिखा राजपूत, बिंदु गंगवार, संध्या देवी, साधना सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।






