मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक।

मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर 18 जुलाई 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल में सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया में राजनैतिक दलों से सुझाव लेना था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारी से कहा कि 22 जुलाई तक मतदेय स्थलों के संभाजन में जो भी सुझाव एवं आपत्तियां है संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में दे सकते हैं।जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि जनपद की 06 विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में अवस्थित मतदेय स्थल कुल 2810, आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थल मतदेय 2600, सुझाव/आपत्तियों के पश्चात मतदेय स्थलों की संख्या 2601हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थल ऐसा हो जहां मतदाता आसानी से पहुंच सके, वहां बिजली, पानी, रैंप और शौचालय की सुविधा हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि अपने स्तर से भी देख लें जहां पर मतदेय स्थल दूर/जर्जर हो सूची उपलब्ध करायें नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
—-




