शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में आज अवकाश

शाहजहांपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में आज अवकाश



बारिश के चलते डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, जर्जर भवनों के सत्यापन के लिए शिक्षक रहेंगे मौजूद

मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)

शाहजहांपुर। जिले में देर रात से हो रही बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मंगलवार, 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की ओर से आदेश जारी किया गया है।आदेश के मुताबिक बारिश और अतिवृष्टि के दृष्टिगत कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आज बच्चों की छुट्टी रहेगी। विद्यार्थियों को विद्यालय नहीं जाना होगा।हालांकि, जिन विद्यालयों के जर्जर भवनों का सत्यापन अथवा मूल्यांकन किया जाना है, वहां संबंधित शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। ऐसे विद्यालयों में प्रभारी शिक्षक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्यालय में मौजूद रहकर जर्जर भवनों के सत्यापन का कार्य पूरा कराएंगे।प्रशासन का यह निर्णय बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button