उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

शमशाबाद में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा,दो बाइकों की जोरदार टक्कर, 9 माह की गर्भवती महिला की हालत गंभीर। 

शमशाबाद में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा,दो बाइकों की जोरदार टक्कर, 9 माह की गर्भवती महिला की हालत गंभीर। 

     ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद संजीव कुमार प्रजापति

फर्रुखाबाद के शमशाबाद में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बूढ़ी गंगा पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक नौ माह की गर्भवती महिला फराह और उसका पति माजिद गंभीर रूप से घायल हो गए है।

ग्राम पंचायत समयचीपुर चितार के रहने वाले माजिद अपनी गर्भवती पत्नी को शमशाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा दिलाकर वापस गांव लौट रहे थे।जैसे ही वे बूढ़ी गंगा पुलिया के पास पहुंचे, ढाईघाट की तरफ से आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सामने वाली बाइक को चिलसरा निवासी 16 वर्षीय किशोर अंशुल कुमार चला रहा था। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत शमशाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया।

गर्भवती महिला फराह के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।सीएचसी प्रभारी डॉ. अलीम अंसारी और उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन महिला की नाजुक हालत और वहां महिला चिकित्सक के उपलब्ध न होने के कारण उसे तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है। घायल पति माजिद का इलाज फिलहाल सीएचसी में ही चल रहा है।प्रशासन और अस्पताल प्रशासन मामले की देखरेख कर रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button