फर्रुखाबाद पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने की शिकायत के बाद गुरुवार को बांट माप, आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने की जांच।

फर्रुखाबाद पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने की शिकायत के बाद गुरुवार को बांट माप, आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने की जांच।

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद संजीव कुमार प्रजापति
फर्रुखाबाद शहर के एक पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने की शिकायत के बाद गुरुवार को बांट माप और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच के दौरान पंप की मशीन और मेजर की सील पूरी तरह से सही पाई गई है, जिसके बाद नोजल से पेट्रोल की बिक्री दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।

क्या था पूरा मामला….
हरदोई निवासी जगपाल ने आरोप लगाया था कि शहर के एक पेट्रोल पंप पर 200 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद उन्हें कम पेट्रोल मिला। शिकायत के बाद डायल-112 पुलिस, बस स्टैंड चौकी पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। उस समय आपूर्ति विभाग ने संबंधित नोजल से पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी थी।

जांच में क्या निकला…..
गुरुवार को बांट माप विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक मीनू तिवारी आपूर्ति विभाग की टीम के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचीं। टीम ने 5 लीटर के मेजर से पेट्रोल की माप की, जो बिल्कुल सही पाई गई। इसके बाद मशीन खुलवाकर उसकी सील की भी जांच की गई। सब कुछ सही मिलने के बाद प्रशासन ने बिक्री फिर से शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।





