उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

चाचूपुर को बाढ़ के पानी ने चारों तरफ से घेर, कुछ घरों में  घुसने लगा पानी। 

चाचूपुर को बाढ़ के पानी ने चारों तरफ से घेर, कुछ घरों में  घुसने लगा पानी। 

       ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद संजीव कुमार प्रजापति

कमालगंजगंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच जाने के बाद ग्रामीणों में भय भी बढ़ रहा है। क्षेत्र के गांव चाचूपुर व जंजाली नगला में बाढ़ का पहुंच गया। कुछ घरों में भी पानी घुसने लगा। ऐसे में ग्रामीणों को बीमारी फैलने का खतरा बना है।

थाना क्षेत्र के बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा चाचूपुर को बाढ़ के पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है। चार दिनों से पानी गांव में घुसने से ग्रामीण परेशान हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण बच्चन लाल, लाखन, संजू, रामनिवास आदि के घरों के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया।

इसके अलावा चौकीदार मलखान सिंह व सुभाष के घरों में घुस गया। यह परिवार छतों पर तिरपाल की झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। ऐसे में बरसात के दौरान इन्हें काफी परेशानी होती है। गांव में पानी घुसने से बीमारी फैलने का खतरा बना है।

शौचालयों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को काफी दूर शौच के लिए जाना पड़ रहा है। इसके अलावा पालतू जानवरों को भी समस्या हो रही है। यही हालात जंजाली नगला गांव के हैं। गांव को बाढ़ के पानी ने घेर लिया। यहां भारत सिंह के मकान में पानी पहुंचने लगा। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि बाढ़ का पानी घरों में घुसने लगा है। क्षेत्रीय लेखपाल को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button