उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार, इसके अतिरिक्त, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अब आजीवन निःशुल्क बस सेवा यात्रा।

न्यूज़ रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार, इसके अतिरिक्त, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अब आजीवन निःशुल्क बस सेवा यात्रा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुसार, 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाएं राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अब आजीवन निःशुल्क बस सेवा का लाभ मिलेगा।यह सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में पूरे राज्य में लागू होगी। यात्रा के लिए महिलाओं को अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाना अनिवार्य होगा। इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान महिलाओं की यात्रा को सुगम बनाना और वरिष्ठ महिलाओं को स्थायी राहत प्रदान करना है।






