शाहजहांपुर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्रम बंधु की बैठक संपन्न।

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्रम बंधु की बैठक संपन्न।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर 20 जुलाई। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहांपुर में श्रम विभाग की जिला श्रम बन्धु, जनपद स्तरीय कार्यान्वयन समिति, जिला टास्क फोर्स एवं जिला स्तरीय बन्धुआ श्रम सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न हुई।सर्वप्रथम सहायक श्रमायुक्त, शाहजहांपुर, के०के० गुप्ता द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुये अवगत कराया गया कि सरकारी या निजी निर्माण कार्य की कुल लागत का 1 प्रतिशत उपकर जमा किया जाना अनिवार्य है और उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक योजना के बारे में संक्षिप्त विडियो बनाकर प्रसारित करने के निर्देश दिये गये जिससे योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार हो सके। साथ ही सहायक श्रमायुक्त द्वारा विभाग को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अवशेष फैमिली आई०डी० एवं आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शासन द्वारा दिये निर्देश के अनुक्रम में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि उसकी सॉफ्ट कॉपी मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर को उपलब्ध कराये जिससे फैमिली आई०डी० एवं आयुष्मान कार्ड का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके। सहायक श्रमायुक्त द्वारा सदस्यों को अवगत कराया गया कि वर्तमान में दिनांक 01 जुलाई, 2026 से 31 अगस्त, 2026 तक बाल श्रम चिन्हांकन का प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अतः सभी सेवायोजक से अपील है कि अपने दुकानों और बाजारों में इस बात का व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिससे सरकार के 2027 तक बाल श्रम मुक्त प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं एन०पी०एस०ट्रेडर्स की प्रगति की समीक्षा की गई जिस पर उनके द्वारा सम्बन्धित विभिन्न विभागों एवं व्यापार मण्डल से मिलकर एक रणनीति बनाकर पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी, बाल कल्याण समिति के सदस्य मुनीश सिंह परिहार, इण्टक जिलाध्यक्ष पवन सिंह सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं श्रम संघों, व्यापार मण्डल के सदस्य उपस्थित रहे।

—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button