जनपद फर्रुखाबाद में गंगा दशहरा पर भी खुला रहेगा रजिस्ट्री कार्यालय -लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जारी रहेगा बैनामा कार्य,DM ने दिए निर्देश।

जनपद फर्रुखाबाद में गंगा दशहरा पर भी खुला रहेगा रजिस्ट्री कार्यालय -लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जारी रहेगा बैनामा कार्य,DM ने दिए निर्देश।

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद //संजीव कुमार प्रजापति
जनपद फर्रुखाबाद में लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए जिले में भूमि बैनामा का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में गंगा दशहरा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश के बावजूद 25 मई को रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।जिले में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में 25 मई को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। बावजूद इसके, लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और बैनामा प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन ने अवकाश के दिन भी संबंधित कार्यालयों को संचालित रखने का निर्णय लिया है ।
जिलाधिकारी के आदेशानुसार, अवकाश के दिन रजिस्ट्री कार्यालय, तहसील और कोषागार खुले रहेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए किसानों की भूमि खरीद और बैनामा की प्रक्रिया बिना रुकावट जारी रखी जाए।
- विशेष रूप से तहसील सदर, अमृतपुर उप निबंधक कार्यालय तथा जिला मुख्यालय स्थित यूपीडा (UPIDA) कार्यालय को भी 25 मई को खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परियोजना से जुड़े सभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।
गौरतलब है कि प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने का कार्य करेगा। यह लिंक एक्सप्रेसवे करीब 91 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र में यातायात और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।




