जिलाधिकारी ने लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण।

मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)
शाहजहांपुर। दिनांक 23 मई,2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी के साथ नगर क्षेत्र में लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्था को कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए गए सामानुसार कार्य को पूर्ण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि कार्य में लापरवाही या ढिलाई बरती जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। कार्य में तेजी लाकर कार्य को पूर्ण किया जाए जिससे कि आमजन को आवागम में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।




