उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कैलाश सिंह राजपूत राज्य मंत्री उर्जा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन।

 

कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कैलाश सिंह राजपूत राज्य मंत्री उर्जा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन।

मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो रिपोर्ट खेतल सिंह यादव)

फर्रुखाबाद 25 May 2026 आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कैलाश सिंह राजपूत राज्य मंत्री उर्जा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।वर्ष 2023 -24 में 657 कार्य प्रस्तावित किए गए थे जो अब तक पूर्ण किए जा चुके हैं वर्ष 2024. -25 में 1213 कार्य प्रस्तावित किए गए थे वह भी पूर्ण किए जा चुके हैं वर्ष 2024 वर्ष 2025 के भाग 2 में अन्य 19 कार्य प्रस्तावित किए गए थे वह भी पूर्ण किए जा चुके हैं खीमसेपुर पावर प्लांट का उच्चीकरण किया जा चुका है जनपद से 1200 कार्य प्रस्तावित किए गए थे जिस मे से विद्युत मुख्यालय ने 421 कार्यों को मंजूरी प्रदान की है इससे जनपद के 436 गांव लाभान्वित हो रहे हैं बिजली घर का काम Linto कंपनी द्वारा किया गया है 400 केवी लाइन का निर्माण जनपद फर्रुखाबाद से महेबा जालौन तक दूरी 154 कि मि का 90% काम पूर्ण हो चुका है तथा 30 6 2026 तक पूर्ण हो जाने की आशा है 400 केवी लाइन का निर्माण जनपद फर्रुखाबाद से बदायूं तक 96 किलोमीटर का विद्युत लाइन चार्ज हो चुकी है200 KV लीलो लाइन फर्रुखाबाद से छिबरामऊ लाइन पर 12 किलोमीटर की दूरी की लाइन चार्ज हो चुकी है उपरोक्त कार्यो की कुल लागत 926.77 करोड़ है विद्युत वितरण खंड फर्रुखाबाद के अंतर्गत बिजनेस प्लान वर्ष 2024 वर्ष 2025 पार्ट वन जिसमें 33/ 11 KV नवीन 2 * 5 MVA विद्युत उपकेंद्र बरा केशव का निर्माण होना था यह कार्य पूर्ण किया जा चुका है इसकी लागत 3.30 करोड़ है विद्युत नगरीय वितरण खंड फर्रुखाबाद की योजना बिजनेस प्लान वर्ष 2025 वर्ष 2026 के अंतर्गत 33 / 11 केवी नवीन 10 MVA विद्युत उप केंद्र सेंट्रल जेल का निर्माण जिसकी लागत 5.09 करोड़ है का 90% कार्य पूर्ण किया जा चुका है।


अनुमान है कि 30 जून 2026 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा विद्युत नगरीय वितरण खंड फर्रुखाबाद के अंतर्गत योजना बिजनेस प्लान वर्ष 2025 वर्ष 2026 के अंतर्गत 33 /11 KV नवीन 10 MVAविद्युत उपकेंद्र जसमई का निर्माण 7.39 करोड़ 90% काम पूर्ण हो चुका है कार्य पूर्ण अनुमानित दिनांक 30 जून 2026 है गांव कु एन नगला दावद बनकटी एवं बिलालपुर के लोगों ने संयोजन लेने से मना कर दिया जिस कारण इंफ्रा नहीं बना है योजना के द्वितीय चरण में 155 गांव के विद्युतकरण हेतु प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन से REC को स्वीकृत हेतु प्रेषित किया जा चुका है सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि विद्युत ट्रांसफार्मर और पावर हाउस की सही क्षमता की गणना करें ताकि वह बार-बार न जले और विद्युत वितरण की व्यवस्था में सुधार किया जा सके असावधानी के कारण जो विद्युत लाइन मैन की मृत्यु होती है तो उन्हें संपूर्ण सुरक्षा प्रदान किए जाएं और सुरक्षा के उपकरण प्रदान किया जाए उपकरण की हीला हवाली पाए जाने पर उनका वेतन रोककर सुरक्षा को प्राथमिकता दें सुरक्षा के प्रति सचेत हो जाने पर उनका वेतन दे दिया जाए सभी स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदल दिया गया है ताकि जनता को परेशानी ना हो । उपइस समीक्षा बैठक में सांसद मुकेश राजपूत भोजपुर विधायक और अमृतपुर के विधायक तथा जिलाधिकारी ,सीडीओ आदि संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button