शमसाबाद क्षेत्र:- मकान की छत पर खेल रहे दो बच्चे 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में!

शमसाबाद क्षेत्र:- मकान की छत पर खेल रहे दो बच्चे 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में!
ब्यूरो चीफ संजीव कुमार प्रजापति ……
……………ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद के शमशाबाद में समसपुर भिखारी गांव में सोमवार को एक हादसा हुआ। जय ओम के मकान की छत पर खेल रहे दो बच्चे 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए।5 वर्षीय कार्तिक और पुलकित छत पर खेल रहे थे। छत पर मौजूद अन्य बच्चे ललित और प्राची ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। नन्नू और रिंकू महाराज ने लाठी-डंडों की मदद से दोनों बच्चों को बचाया। बच्चों को तत्काल क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।गृह स्वामी के अनुसार छत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के बारे में बिजली विभाग को पहले ही सूचित किया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मकान पर एक और मंजिल बनाई गई, जिससे खतरा बढ़ गया।हादसे के समय अचानक बिजली चली जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। मकान के ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन लाइन पहले हुसैनपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित थी। बरसात में जल भराव के कारण अब इसे हजियापुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित किया जा रहा है।