थाना जलालाबाद पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त को मय चोरी के समान सहित किया गया गिरफ्तार ।

थाना जलालाबाद पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त को मय चोरी के समान सहित किया गया गिरफ्तार ।
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना जलालाबाद के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जलालाबाद पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई ।
दिनांक 11.07.2026 को वादी द्वारा थाना जलालाबाद पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 333/2026 धारा 303(2) बीएनएस बावत अभियुक्त आस मोहम्मद पुत्र बाबू नि0 ग्राम मुडिआस, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी की दुकान से एक मोबाइल एनड्रायोड तथा एक डाटा केबल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था ।
मुकदमा उपोरक्त में वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 12.07.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त आस मोहम्मद पुत्र बाबू नि0 ग्राम मुडिआस, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर को नगरिया अस्पताल के सामने से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 मोबाइल व 01 डाटा केबल बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।




