उत्तर प्रदेशजलालाबाद

बिजली के करंट से माता-पिता को खो चुके पांच मासूमों के लिए वीआईपी ग्रुप बना सहारा, राशन व आर्थिक सहायता प्रदान की 

बिजली के करंट से माता-पिता को खो चुके पांच मासूमों के लिए वीआईपी ग्रुप बना सहारा, राशन व आर्थिक सहायता प्रदान की

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता(मातृभूमि की पुकार)

शाहजहांपुर जलालाबाद के ग्राम कसारी में विगत दिनों करंट लगने से अमर सिंह भोजबाल और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत के बाद अनाथ हुए पांच मासूम बच्चों के परिवार की मदद के लिए वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स आगे आया। ग्रुप के पदाधिकारियों ने रविवार को गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की, सांत्वना दी और एक माह का राशन, आर्थिक सहायता तथा बच्चों के लिए टॉफी-बिस्किट उपलब्ध कराए।

ग्रुप की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि यह सहायता ग्रुप के मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना (धीरू) की ओर से भेजी गई है। वहीं, जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी परिवार की हरसंभव मदद जारी रहेगी।

ग्रुप की कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि पांच मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाना अत्यंत दुखद है। ग्रुप बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। माता-पिता को खो चुके बच्चों की पीड़ा देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

इस दौरान ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता अनूप गुप्ता, अरविंद कुमार, पंकज सक्सेना, प्रशांत शर्मा एवं मो. आमिर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button