मिर्जापुरशाहजहांपुर

एक दिवसीय निर्वाहन कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यों से रूबरू हुई छात्रा जानवी

एक दिवसीय निर्वाहन कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यों से रूबरू हुई छात्रा जानवी


कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा ने संभाली बीईओ की जिम्मेदारी, कार्यालय की कार्यप्रणाली और शैक्षिक योजनाओं की ली जानकारी

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

मिर्जापुर शाहजहांपुर ।मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्रा जानवी ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेम कुमार शर्मा एवं ब्लॉक एमआईएस इंचार्ज प्रेमपाल ने छात्रा को कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विकासखंड स्तर पर नए आधार नामांकन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।आधार ऑपरेटर प्रशांत त्रिपाठी ने परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राओं के नवीन आधार नामांकन की प्रक्रिया समझाई, जिनके आधार कार्ड अभी तक नहीं बने हैं। वहीं ब्लॉक एमआईएस द्वारा यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के नामांकन एवं डाटा फीडिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान छात्रा जानवी को विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को मिलने वाली शैक्षिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। विशेष रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विकास, विद्यालयों में शैक्षिक सपोर्ट तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की फुल टाइम टीचर अर्चना शुक्ला, छात्रा जानवी के पिता रोहित कुमार शर्मा, एआरपी आदित्य प्रकाश अग्निहोत्री, दीपक कुमार, बृजेश कुमार, सहायक अध्यापक कमल किशोर, कार्यालय सहायक राजेश वर्मा एवं राजन सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से छात्रा को शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को नजदीक से समझने का अवसर मिला। वहीं बालिकाओं को उच्च पदों पर पहुंचने और भविष्य में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रेरित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button