फर्रुखाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बंद घर में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बंद घर में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद /संजीव कुमार प्रजापति
फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र में बंद घर को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। मामले का खुलासा बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया।

31 अगस्त को दर्ज हुई थी चोरी की रिपोर्ट……!
कमालगंज के शास्त्री नगर निवासी प्रीति ने बीते 31 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी। पीड़िता के अनुसार, जब घर पर कोई मौजूद नहीं था, तभी चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी।
सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज…..!
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिखे एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और घटना में शामिल अपने अन्य साथियों के नामों का खुलासा कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
विशेषांक उर्फ हिमांश (निवासी: शास्त्री नगर)
अर्जुन सिंह (निवासी: नई बस्ती)
अक्षय कुमार (निवासी: हरदेव नगर)
सचिन शंखवार (निवासी: अंबेडकर नगर)
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अर्जुन सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।
बरामदगी का विवरण……!
1 सोने की जंजीर
1 गले का हार
1 जोड़ी कान के झाले
1 मांग बेदी
3 अंगूठियां
3 जोड़ी पायल
1 चांदी का सिक्का
₹3,500 नकद
एसपी आरती सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।






