फर्रुखाबाद अधौगिक गलियारा के लिए छीनी जा रही किसानो की निवालों की भूमि, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

फर्रुखाबाद अधौगिक गलियारा के लिए छीनी जा रही किसानो की निवालों की भूमि, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद संजीव कुमार प्रजापति
मातृभूमि की पुकार……
ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद- शमसाबाद में औद्योगिक गलियारा बनाने के नाम पर 4500 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण का किसानों ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। अमलैया आसानंद में आयोजित एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों की सभा में किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने कहा कि मनमाने ढंग से किसानों की जमीन का अधिग्रहण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में पहले से ही लाखों एकड़ जमीन अधिग्रहित पड़ी है, जहां अब तक कोई उद्योग स्थापित नहीं हुआ है। ऐसे में फर्रुखाबाद की उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण जनहित के खिलाफ है। किसान अब सरकार की नीतियों और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को अच्छी तरह समझ चुके हैं।

प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार ने सरकार पर भेदभावपूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹3000 मासिक सहायता और बेरोजगार युवाओं को ₹4000 मासिक भत्ता देने की मांग की। उन्होंने इसके लिए जन सत्याग्रह शुरू करने का ऐलान भी किया।सभा के बाद किसानों ने नारेबाजी की। और कहा है कि इस जमीन को हम किसी भी हाल मे किसी अधौगिक गलियारा के लिए नही दे सकते है,यह मेरी उपजाऊ भूमि है,इस भूमि से हम फसल का उत्पादन करते हैं, और मेरे घर का पालन पोषण होता है, अगर इस जमीन को हम दे देगे तो हम कहा जाए गे इस लिए हम मर सकते है पर इस जमीन को नही दे सकते।
इस अवसर पर किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल जी, प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार जी, जिला प्रवक्ता देवेश चतुर्वेदी जी, युवा नेता हर्ष गंगवार जी सहित कई किसान नेता उपस्थित हुए। तथा हर्ष गंगवार जी को किसान आंदोलन का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।






