फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रक्षाबंधन के त्योहार से पहले एक संयुक्त चेकिंग अभियान।

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद/ संजीव कुमार प्रजापति
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रक्षाबंधन के त्योहार से पहले एक संयुक्त चेकिंग अभियान।

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रक्षाबंधन के त्योहार से पहले एक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में जीआरपी, आरपीएफ, शहर कोतवाली पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर संदिग्धों की तलाशी ली।

अभियान का नेतृत्व आरपीएफ थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा, जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश शर्मा और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने अपनी टीमों के साथ किया। बम निरोधक दस्ता भी इसमें शामिल था।

पुलिस ने कन्नौज से बुलाए गए डॉग स्क्वॉड की मदद से ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के सामान, जैसे झोले और ट्रॉली की गहन तलाशी ली।

इसके अतिरिक्त, प्लेटफॉर्म, पार्किंग क्षेत्र, बुकिंग हॉल, ओवरब्रिज, वेटिंग रूम और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी सघन जांच की गई। यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल जीआरपी को देने की सलाह दी गई।
आरपीएफ थाना प्रभारी ओम प्रकाश मीणा ने बताया कि यह संयुक्त चेकिंग अभियान त्योहार के मद्देनजर शहर कोतवाली पुलिस और जीआरपी द्वारा मिलकर चलाया गया था।





