जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने जनपद वासियों को दी ईद की शुभकामनाएं।


जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने जनपद वासियों को दी ईद की शुभकामनाएं।
मातृभूमि की पुकार ( ब्यूरो रिपोर्ट खेतल सिंह यादव)
फर्रुखाबाद 28/ 05/ 2026 आज प्रातः काल ईदगाह स्थल पर जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने ईदगाह स्थल की सुरक्षा का और
साफ सफाई का जायजा लिया नमाज के बाद उन्हें ईद की मुबारकबाद दी गई जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जनपद में 229 स्थानो पर ईद की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी गई है उन्होंने बताया कि जनपद में ईद की नमाज सौहार्द और शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि ईद सभी के लिए अच्छा समय लेकर आए जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की कि वे त्यौहार को शांति व सौहार्द पूर्वक मनाएं कुर्बानी के पश्चात अवशेष की साफ सफाई के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए




