उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर
कलैक्ट्रेट में फरियादियों की सुविधा के लिए एडीएम प्रशासन ने कराई नई वाटर मशीन की व्यवस्था

कलैक्ट्रेट में फरियादियों की सुविधा के लिए एडीएम प्रशासन ने कराई नई वाटर मशीन की व्यवस्था
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
शाहजहांपुर – कलेक्ट्रेट परिसर में लगा प्याऊ काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ था, जिससे वहां आने वाले फरियादियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्र ने तत्काल संज्ञान लिया।पहले खराब मशीन को ही ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन मशीन सही ढंग से कार्य नहीं कर पाई। इसके बाद एडीएम प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से नई ठंडे पानी की मशीन लगवा दी।नई मशीन लगने से अब कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले फरियादियों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे लोगों ने राहत महसूस की है।




