देश-विदेश

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा। 

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा। 

     ब्यूरो रिपोर्ट संजीव कुमार प्रजापति

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार (27 मई) को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

बारासात से टीएमसी सांसद ने महिला तृणमूल विंग की अध्यक्ष और अन्य पदों से इस्तीफा दिया है। हालांकि, वह सांसद के तौर पर अपना काम जारी रखेंगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति सार्वजनिक रूप से अपनी निराशा जाहिर की थी।

अधिकारी की बैठक में भी हुईं शामिल

यह कदम तब उठाया गया, जब बनर्जी ने दस्तीदार को टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से हटाकर यह अहम जिम्मेदारी वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी को सौंप दी। इससे पहले मंगलवार को काकोली ने छह अन्य विधायकों के साथ कल्याणी में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।बारासात सांसद के अलावा, बैठक में भाग लेने वालों में देगंगा के टीएमसी विधायक अनिसुर रहमान विश्वास, स्वरूपनगर की बीना मंडल, हरोआ के मोहम्मद अब्दुल मतीन और बशीरहाट क्षेत्र के तीन और विधायक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button