शाहजहांपुर

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल का पुवायां में हुआ भव्य स्वागत 

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल का पुवायां में हुआ भव्य स्वागत 

कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहूंगा: महेंद्र पाल सिंह 

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

पुवायां,शाहजहांपुर।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल का पुवायां आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।रामलीला मैदान स्थित अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री और पूर्व सभासद राहुल कुमार के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में नवनियुक्त अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल ने कहा


कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को उचित सम्मान के लिए सदैव तत्पर हूं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाकर ही दम लूंगा।अंतोदय से ही भारत को राष्ट्र गुरु बनाने की संकल्पना को पूर्ण किया जा सकता है।पुवायां में आयोजित भव्य स्वागत समारोह से गदगद होकर जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा महेंद्र पाल ने कहा कि यह सब कार्यकर्ताओं का प्यार है, पद मायने नहीं रखता है भाजपा का एक बूथ लेवल का कार्यकर्ता भी सम्मान के योग्य है। भाजपा में बूथ अध्यक्ष को राष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व भी सम्मान देने का कार्य करता है, और यह भाजपा में ही संभव है।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र अवस्थी सभासद गौरव त्रिवेदी सुरेंद्र दीक्षित प्रेम शंकर बाजपेई संजीव शुक्ला रामकुमार लेखराज, कवि प्रदीप वैरागी सहित तमाम मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button