नवागत कोतवाल अरविन्द सिंह चौहान का चार्ज लेते ही बड़ा धमाल
जलालाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही— विद्युत उपकेंद्रों एवं नलकूपों से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद।

नवागत कोतवाल अरविन्द सिंह चौहान का चार्ज लेते ही बड़ा धमाल
जलालाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही— विद्युत उपकेंद्रों एवं नलकूपों से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद।
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
MBP NEWS NETWORK
थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा विद्युत उपकेंद्रों, विद्युत लाइनों एवं निजी नलकूपों से विद्युत तार चोरी कर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुँचाने वाले संगठित अन्तरजनपदीय गिरोह का सफल अनावरण, 11 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का विद्युत तार, अवैध शस्त्र, कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन, वाहन एवं घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद।दिनांक 12.05.2026 को वादी मुकदमा बृजमोहन पांचाल पुत्र कुंदन दास निवासी ग्राम व पोस्ट हंडा आनंदनगर, तहसील व थाना कोच, जनपद जालौन, हाल तैनाती अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र मदनापुर, जलालाबाद, शाहजहाँपुर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 04/05.05.2026 की रात्रि में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मदनापुर से जलालाबाद की ओर जा रही 33 केवी लाइन के लगभग 12 पोलों का डॉग कण्डक्टर (विद्युत तार) एवं अन्य विद्युत सामग्री चोरी कर लेने तथा 05 पोल क्षतिग्रस्त करने के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-194/2026 धारा 303(2)/324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में वादी जगदीश सिंह, अवर अभियंता, जलालाबाद (ग्रामीण) पुत्र अवध बिहारी निवासी सी-585 बर्रा-6 थाना बर्रा, जनपद कानपुर नगर द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध भंवरपाल के निजी नलकूप सहित अन्य स्थानों से दिनांक 02.05.2026 की रात्रि में लगभग 100 मीटर विद्युत लाइन एवं डॉग कण्डक्टर चोरी कर लेने के संबंध में मु0अ0सं0-195/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। उक्त चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु थाना जलालाबाद पर 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया। दिनांक 13.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सुरागरसी/पतारसी की जा रही थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटनाओं में संलिप्त चोर एवं चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति पाल धर्मकांटा, हीरानगर स्थित गोदाम में चोरी के विद्युत तार सहित मौजूद हैं तथा चोरी का माल बेचने के उपरान्त अन्य आपराधिक घटना करने की योजना बना रहे हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी, जहाँ से कुल 11 अभियुक्तों को दिनांक 13.05.2026 को प्रातः 04:55 बजे पाल धर्मकांटा, ग्राम हीरानगर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 04 कुन्तल डॉग कण्डक्टर (04 बण्डल), लगभग 02 कुन्तल रैबिट कण्डक्टर (10 बण्डल), 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस, 02 लाख रुपये नगद, 08 अदद मोबाइल फोन, 02 बोलेरो पिकअप वाहन (रजि0 नं0 UP25HT1342 एवं UP27BT8360), 01 बुलेट क्लासिक मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट, तथा 01 अदद तार कटर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-196/2026 धारा 310(4)/310(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। साथ ही पूर्व पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-194/2026 एवं 195/2026 में धारा 317(2)/317(4) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारगण अभियुक्तो का विवरणः-
रंजीत वर्मा पुत्र भईयालाल निवासी ग्राम अकाखेड़ा, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 26 वर्ष,. राहुल गुप्ता पुत्र अवनीश गुप्ता निवासी मोहल्ला जमदग्निनगर, कस्बा व थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 26 वर्ष।,देवांश गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र अवनीश गुप्ता निवासी मोहल्ला जमदग्निनगर, कस्बा व थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 26 वर्ष। . नसरूद्दीन शाह पुत्र नत्थू शाह निवासी ग्राम अभयपुर, थाना भोजीपुरा, जनपद बरेली, उम्र करीब 29 वर्ष। अब्दुल रहीम पुत्र तौकीर अहमद निवासी मकान नं0 F-30, काजी टोला, पुराना शहर, थाना बारादरी, जनपद बरेली। विनीश वर्मा उर्फ गुलजार पुत्र धर्मेन्द्र निवासी मोहल्ला गांधीनगर, कस्बा व थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 26 वर्ष। विपिन गुप्ता उर्फ नन्हे पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, कस्बा व थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 25 वर्ष। . संजीव कुमार उर्फ मुंशी पुत्र रामशरण निवासी सूबेदार कॉलोनी, ग्राम चिनौर, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 23 वर्ष।
रचित सिंह उर्फ देवा पुत्र सुखपाल सिंह निवासी सूबेदार कॉलोनी, ग्राम चिनौर, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 21 वर्ष। पंकज मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम कुंवरपुर बांक, मजरा ठिंगरी, थाना अल्हागंज, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 23 वर्ष। रोहित पाल पुत्र जगदीश पाल निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर, हाल निवासी निकट कुशवाहा छात्रावास, मोहल्ला कानूनगोयान, वार्ड प्रेमनगर, कस्बा व थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 21 वर्ष।




