उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

परिवार परामर्श केंद्र का पुलिस लाइन में आयोजन, 14 पत्रावलियों पर सुनवाई की गयी तथा 01 दंपति को सकुशल विदा किया गया।

परिवार परामर्श केंद्र का पुलिस लाइन में आयोजन, 14 पत्रावलियों पर सुनवाई की गयी तथा 01 दंपति को सकुशल विदा किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

परिवार परामर्श केंद्र आयोजन में मामले की सुनवाई में शाहजहाँपुर के एक दंपति जिनका विवाह करीब 05 वर्ष पूर्व हुआ था। पीड़िता 08 माह से अपने मायके में रह रही थी । पीड़िता द्वारा बताया गया कि मेरा पति शराब आदि का नशा करता है, पति ने जेवर गिरवी रख दिए थे और आवेदिका के साथ मारपीट की गई थी जिससे पति पत्नी में विवाद बना हुआ था। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और समझाया गया। परामर्श उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए तथा आपसी सहमति से समझौता कर लिया। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।

इस मौके पर प्रभारी परामर्श केंद्र म0उ0नि0 श्रीमती मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, म0आ0 मोनिका कुमारी, म0आ0 मोनिका रानी, म0आ0 निशा मिश्रा व आरक्षी साकेत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button