रोजा पुलिस एस ओ जी और सर्विलांस सेल टीम को मिली बड़ी कामयाबी
डकैती की योजना बनाते अंतरजनपदीय गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार; बिहार से चोरी के जेवरात, इनोवा कार और असलहे बरामद

रोजा पुलिस एस ओ जी और सर्विलांस सेल टीम को मिली बड़ी कामयाबी
डकैती की योजना बनाते अंतरजनपदीय गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार; बिहार से चोरी के जेवरात, इनोवा कार और असलहे बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
शाहजहाँपुर।
जनपद की थाना रोजा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर डकैती की योजना बना रहे 5 अंतरराज्यीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, अवैध स्मैक, असलहे, कारतूस, नकब लगाने के उपकरण और एक लग्जरी इनोवा कार बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक (SP) सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
मुखबिर की सूचना पर परी नमकीन फैक्ट्री के पास घेराबंदीप्राप्त विवरण के अनुसार, 18 मई 2026 की तड़के करीब 03:10 बजे थाना रोजा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी एक वाहन में सवार होकर डकैती डालने की फिराक में हैं। संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परी नमकीन फैक्ट्री तिराहे के पास घेराबंदी की और इनोवा कार सवार पांचों अभियुक्तों को दबोच लिया।
बिहार में दी थी बड़ी चोरी को अंजाम, लग्जरी कार से चलते थे अपराधी पूछताछ में अभियुक्तों ने कुबूल किया कि वे एक संगठित गैंग चलाकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में चोरी व डकैती डालते हैं। आरोपियों ने बताया कि बरामद जेवरात उन्होंने दो-तीन दिन पहले बिहार राज्य के गया जिले (थाना फतेहपुर क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव) में एक घर से चोरी किए थे।
अपराध को अंजाम देने के लिए ये लोग गैंग के मुख्य सदस्य मगरूर की बहन के नाम पर दर्ज टोयोटा इनोवा कार का इस्तेमाल करते थे, ताकि किसी को शक न हो और वे वारदात के बाद तेजी से राज्य से फरार हो सकें। बरामदगी का विवरण
पुलिस ने अभियुक्तों के पास और उनकी निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
पीली धातु (सोना): 103 ग्राम के जेवरात
सफेद धातु (चांदी): 780 ग्राम के जेवरात
मादक पदार्थ: 6.5 ग्राम अवैध स्मैक
अवैध असलहा: एक अदद देशी तमंचा (.315 बोर) और 02 जिंदा कारतूस
नकबजनी के उपकरण: एक हथौड़ा और एक सरिया
अन्य: एक टोयोटा इनोवा कार, 3 एंड्रॉएड मोबाइल फोन, पर्स और नकदी।
गिरफ्तार अभियुक्त और उनका लंबा आपराधिक इतिहास
पकड़े गए अपराधी बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं। इनमें से दो अभियुक्तों पर 20 से 30 मुकदमे पहले से दर्ज हैं:
मगरूर (उम्र 50 वर्ष): निवासी ग्राम पंखाखेड़ा, मदनापुर, शाहजहाँपुर। (इस पर गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास और चोरी सहित 20 मुकदमे दर्ज हैं।)
मिदरी (उम्र 45 वर्ष): निवासी ग्राम पंखाखेड़ा, मदनापुर, शाहजहाँपुर। (इस शातिर अपराधी पर शाहजहाँपुर, फर्रुखाबाद, एटा और सीतापुर में गैंगस्टर व चोरी के 30 मुकदमे दर्ज हैं।)
अबरम (उम्र 30 वर्ष): निवासी ग्राम पंखाखेड़ा, मदनापुर, शाहजहाँपुर। (6 मुकदमे दर्ज)
पतले (उम्र 35 वर्ष): निवासी ग्राम पंखाखेड़ा, मदनापुर, शाहजहाँपुर। (5 मुकदमे दर्ज)
राहुल तौमर (उम्र 30 वर्ष): निवासी गढ़िया पैगम्बरपुर हर्रिमपुर, हजरतपुर, बदायूं। (3 मुकदमे दर्ज)
पुलिस की कार्रवाई
थाना रोजा में इन अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 224/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(4)/317(2), आर्म्स एक्ट (3/25) और एनडीपीएस एक्ट (8/20) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है




