बारिश बंद हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो जाने पर भी कटी सड़क से ग्रामीण परेशान, एसडीएम से मरम्मत की मांग।

बारिश बंद हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो जाने पर भी कटी सड़क से ग्रामीण परेशान, एसडीएम से मरम्मत की मांग।
फर्रुखाबाद/ शमशाबाद

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद संजीव कुमार प्रजापति
विकास खंड शमशाबाद तहसील कायमगंज के ग्राम सभा सुल्तानपुर के मजरा गोदाम नगला में गांव के दक्षिण साइड में दो दर्जन से ज्यादा बने भवन तक भवन स्वामियों के जाने की रास्ता दो दिन की भीषण बारिश में 25 फीट गहरे तालाब होने के कारण रास्ता कट गई, बिज़ली की 11000 की लाइन तालाब में टूट कर गिर गई, ग्राम वासियों को निकालने के लिए रास्ता नहीं बचा ,जो ग्राम बासी खेतों में खाड़ी नर्सरी से गुजरना पड़ रहा है।

आज बारिश बंद हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं छोटे से लेकर बड़े जनपद प्रति निधियों ने ग्राम वासियों की कोई शुद्ध नहीं ली ना ही सरकारी तंत्र ने हाल जानने की कोशिश की, सभी ग्रामीण जनों में भारी आक्रोश बना हुआ है, बच्चे स्कूल-कॉलेजों को जाने के लिए तरस रहे है l
गोदाम नगला के ग्राम वासियों ने राजेश गंगवार (जिला प्रचार मंत्री) भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद को रास्ते की कंडीशन की वीडियो भेज कर अवगत कराया था।

आज राजेश गंगवार (जिला प्रचार मंत्री) ग्राम वासियों के बीच पहुंचकर ग्राम वासियों के आने जाने के रास्ते का दर्द समझते हुए भरोसा दिलाया और समस्त पीड़ित ग्राम वासियों को दिनाँक 05.10.2026 को 11:00 बजे उप जिला अधिकारी महोदय कायमगंज से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र देने का समय दिया है।
समस्त ग्राम वासी इसी रास्ता को पक्की बनवाने के लिए एवं तालाब की सफाई करने के लिए कई वर्षों मुख्यमंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एवं जिला के जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों, नेताओं एवं अधिकारियों के चक्कर काटे लेकिन रास्ता का निदान आज तक नहीं हो पाया जो ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना हुआ l






