शाहजहांपुर

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही अथवा ड्यूटी करने से मना करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध निलंबन सहित नियमानुसार की जाएगी कठोर कार्रवाई।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर, 15 नवंबर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों, पदाभिहित स्थलों की व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती एवं निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की ड्यूटी सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही अथवा ड्यूटी करने से मना करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध निलंबन सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी तहसीलों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए 18 नवम्बर तक आवश्यक बैठक एवं सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि पदाभिहित अधिकारियों एवं डेजिग्नेटेड अधिकारियों की तैनाती सूची तैयार कर डीईओ पोर्टल पर अपलोड की जाएगी तथा इसकी प्रति सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने पदाभिहित स्थलों पर साइनेज एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन स्थलों पर 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरने की व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित कर आवश्यक जानकारी एवं दिशा निर्देश उपलब्ध कराने को कहा।उन्होंने बड़े कॉलेजों, बड़े कार्यालयों एवं तहसील कार्यालयों में भी 10-10 पदाभिहित स्थल स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं को सुविधा मिल सके। साथ ही संबोधित तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को सुपरवाइजरों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 10-10 सुपरवाइजरों के समूह में बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्वाचन निर्धारित प्रारूप पर 30 नवंबर तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसमें मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं से संबंधित विवरण शामिल होगा। उन्होंने वार्डवार बूथों एवं मतदाताओं की संख्या का विस्तृत आंकड़ा तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का नियमित अध्ययन करने तथा उनका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में आगामी 18 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची पढ़कर सुनाए जाने के संबंध में सभी राजनीतिक दलों को समय से सूचित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए गए। इसके अतिरिक्त 17, 18, 19 एवं 20 नवंबर को एईआरओ एवं ईआरओ कार्यालयों में टेबल टॉप एक्टिविटी आयोजित करने तथा जनसेवा केंद्रों के संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए ।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button