खबर प्रकाशित होने के बाद गांव पहुंचा सफाई कर्मचारी, खुद सफाई करने के बजाय मजदूरों से कराया काम

खबर प्रकाशित होने के बाद गांव पहुंचा सफाई कर्मचारी, खुद सफाई करने के बजाय मजदूरों से कराया काम

मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो)
शमसाबाद/बछलैया। ग्राम पंचायत बछलैया में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद सफाई कर्मचारी गांव में पहुंचा। हालांकि, मौके पर वह स्वयं सफाई करने के बजाय दिहाड़ी पर मजदूरों से सफाई करवाता नजर आया। सफाई कर्मचारी मजदूरों को दिशा-निर्देश देते हुए दिखाई दिया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित थी और नालियां व मुख्य नाला गंदगी से पटा पड़ा था। खबर प्रकाशित होने के बाद सफाई कर्मचारी के गांव पहुंचने से ग्रामीणों को उम्मीद जगी कि अब नियमित सफाई व्यवस्था शुरू होगी।मौके पर सफाई कार्य के दौरान सफाई कर्मचारी स्वयं सफाई करने के बजाय मजदूरों से काम करवाता नजर आया। वह मजदूरों को किस स्थान पर सफाई करनी है और किस तरह कूड़ा हटाना है, इसके लिए निर्देश देता दिखाई दिया।ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी की जिम्मेदारी तय है तो फिर सफाई कार्य दिहाड़ी मजदूरों के भरोसे क्यों कराया जा रहा है? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने तथा ग्राम पंचायत में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।
मुख्य विकास अधिकारी फर्रुखाबाद
फोन से बात करने पर बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत की जांच कराई जाएगी यदि सफाई कर्मी नियमित गांव नहीं जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।






