जिला महिला अस्पताल में डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश !

जिला महिला अस्पताल में डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश !

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद संजीव कुमार प्रजापति
फर्रुखाबाद :- जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने रविवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी, डीएम ने महिला वार्ड, शिशु वार्ड और एसएनसीयू का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

पीडियाट्रिक वार्ड में आवश्यक स्टाफ की तैनाती के लिए शासन को तत्काल मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं, जब तक नई तैनाती नहीं होती, तब तक उपलब्ध पीडियाट्रिशियन स्टाफ के सहयोग से बच्चों और नवजातों के उपचार की व्यवस्था सुचारु रखने को कहा गया।

एसएनसीयू में संसाधनों की कमी दूर करने पर जोर डीएम ने गंभीर नवजातों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति विवेकाधीन कोष से कराने के निर्देश दिए।

ऑपरेशन थिएटर में पारदर्शिता पर विशेष जोर
ऑपरेशन थिएटर के बाहर सर्जरी करने वाले चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार सूची चस्पा करने के निर्देश दिए गए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को स्पष्ट जानकारी मिल सके।

साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को समयबद्ध उपचार—इन सभी व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी!






