शाहजहांपुर

तिरंगा थामे सड़कों पर उतरे होमगार्ड्स, देशभक्ति से सराबोर हुआ शाहजहांपुर

तिरंगा थामे सड़कों पर उतरे होमगार्ड्स, देशभक्ति से सराबोर हुआ शाहजहांपुर

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, जवानों ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर, 14 अगस्त। वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित उत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद शाहजहांपुर में होमगार्ड्स विभाग द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व जिला कमांडेंट होमगार्ड्स लाल साहब यादव ने किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश तिवारी, कारागार अधीक्षक, जनपद शाहजहांपुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण पूर्णतः देशभक्ति से सराबोर हो गया।तिरंगा यात्रा जीआईसी तिराहे से प्रारंभ होकर सुदामा चौराहा, खिरनी बाग, बहादुरगंज होते हुए नगर निगम टाउन हॉल के समीप स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां, शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद ठाकुर रोशन सिंह एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेम कृष्ण खन्ना की प्रतिमाओं तक पहुंची। यहां उपस्थित अतिथियों एवं होमगार्ड्स जवानों ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत यात्रा शहीद उद्यान, टाउन हॉल पर पहुंचकर संपन्न हुई।इस भव्य तिरंगा यात्रा में 30 महिला होमगार्ड्स एवं लगभग 400 पुरुष होमगार्ड्स जवानों के साथ जनपद के समस्त वैतनिक एवं अवैतनिक अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे जवानों ने नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संरक्षण तथा देश के प्रति कर्तव्य एवं समर्पण का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा के दौरान होमगार्ड्स जवानों का अनुशासन एवं उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस आयोजन ने शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button