शाहजहांपुर

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन।



मातृभूमि की पुकार।संवाददाता 

 शाहजहांपुर।युवक मंगल दल चौढेरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने ग्राम पंचायत चौढेरा में पहुंच कर यात्रा को रवाना किया कार्यक्रम के पूर्व उन्होंने युवक मंगल दल को राज्यस्तरीय विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड से सम्मानित होने ढेरों बधाइयां प्रेषित की तथा युवक मंगल दल द्वारा पंचायत में युवाओ द्वारा कराये जा रहे सामाजिक कार्यो पर मंगल दल को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आने वाले समय में युवक मंगल दल का भविष्य उज्जवल बताया। अपने संविधान में कहा मंगल दल से जुड़कर आज युवक व युवतियों नहीं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे है उत्तर प्रदेश बदल रहा है। प्रदेश में भारी संख्या में युवक मंगल दल कार्य कर रहे हैं शासन भी अब युवक मंगल दल के भविष्य पर विचार कर रहा है। एस आई आर के दौरान युवक मंगल दल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शासन प्रशासन का भरपूर सहयोग किया यह काबिले तारीफ है। कार्यक्रम के दौरान युवक मंगल दल अध्यक्ष इंद्रजीत लोधी, उपाध्यक्ष किशन वर्मा, प्रधान गीता देवी,पंचायत सहायक नेहा कुशवाहा,आपदा विशेषज्ञ अभिषेक श्रीवास्तव, स्टाम्प लिपिक विशाल सक्सेना, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग कुमार, राहुल उपाध्याय, युवक मंगल दल से आशीष कुमार, अतुल, विपिन कुमार, प्रिंस, साहिल, परविंदर, धीरेंद्र,शानू वर्मा, कुनाल वर्मा, महिला मंगल दल से चांदनी वर्मा, नेहा कश्यप, आंशिका,काजल भारती,अल्पना, मुस्कान, शिखा शर्मा,राधाकश्यप , मानशी, ने आगनवाड़ी चांदनी वर्मा लेखपाल विशाल मिश्रा, कोटेदार पति संजय वर्मा प्रधान पति सुनील वर्मा गार्गी वेलफेयर सोसाइटी के अध्या गौरव मिश्रा एवं प्राथमिक विद्यालय के बच्चे आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button