उत्तर प्रदेशतिलहर

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोपी पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंकुर सिंह उर्फ धर्मवीर सिंह निवासी गुरगवां कॉलोनी, थाना तिलहर लंबे समय से वांछित चल रहा था। थाना तिलहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सुल्तानपुर नहर पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी अभियान थाना तिलहर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button