उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी 31 मई को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक हुई आयोजित, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी 31 मई को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक हुई आयोजित, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि बी०एड० प्रवेश परीक्षा जनपद के 07 केन्द्रों पर कुल 2993 विद्यार्थियों की परीक्षा दो पालियों में प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2:00 से 5:00 बजे तक सम्पन्न होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा सकुशल एव शुचिता पूर्ण संपन्न कराये। उन्होंने बताया कि दोनो पालियों में अभ्यर्थी का प्रवेश परीक्षा आरम्भ होने के एक घटा पूर्व प्रवेश आरम्भ होगा तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के आधे घण्टे पश्चात् किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अभ्यर्थी केवल प्रवेश पत्र दो प्रति में, एक अतिरिक्त फोटो एवं एक पहचान पत्र अवश्य केन्द्र पर साथ लायेगे। किसी भी प्रकार का मोबाइल, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रानिक्स डिवाईस का प्रयोग नही होगा।

जनपद में निर्धारित परीक्षा केंद्रों का विवरण निम्नवत् है

 

1. गांधी फैजाम डिग्री कॉलेज, सिविल लाइन, शाहजहाँपुर (ब्लॉक-ए)

2. गांधी फैजाम डिग्री कॉलेज, सिविल लाइन, शाहजहाँपुर (ब्लॉक-बी)

3. स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहाँपुर (ब्लॉक-ए)

4. स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहाँपुर (ब्लॉक-बी)

5. स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, मुमुक्षु आश्रम, बरेली मोड़, शाहजहाँपुर

6. राजकीय इंटर कॉलेज, शाहजहाँपुर

7. आर्य महिला पीजी कॉलेज, सदर बाजार में संपन्न होगी।

जिलाधिकारी ने परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीरता के साथ परीक्षा को संपन्न कराएं किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते, निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कोई भी अनधिकृत व्यक्ति मौजूद न रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं केन्द्र पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button