फर्रुखाबाद

पीड़ित किसानों का छलका दर्द ऑल इंडिया किसान यूनियन ने लिखा उप जिलाधिकारी को पत्र। 

 

पीड़ित किसानों का छलका दर्द ऑल इंडिया किसान यूनियन ने लिखा उप जिलाधिकारी को पत्र।


मातृभूमि की पुकार ( ब्यूरो रिपोर्ट संजीव प्रजापति)

कायमगंज/ फर्रुखाबाद जनपद के ब्लाक शमशाबाद क्षेत्र के गांव नगला नान में ऑल इंडिया किसान यूनियन के पदाधिकारीयों ने क्षेत्र के सैकड़ों पीड़ित किसानों की समस्या को लेकर उनसे मुलाकात की। मंगलवार को शमशाबाद क्षेत्र के गांव नगला नान चिंतामणि के तालाब के समीप क्षेत्र के सैकड़ों किसान एकत्रित हुए
किसानों ने बताया कि हमारे क्षेत्र में लगभग 16 गांव की उपजाऊ जमीन औद्योगिक गलियारा विकसित परियोजना में सरकार द्वारा चिन्हित की गई है। यह जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल ने दी।किसानों ने बताया यदि हमारी उपजाऊ जमीन सरकार द्वारा ले ली जाएगी तो हम लोगों व हमारे परिवार का भरण पोषण कैसे होगा इसी जमीन पर हम लोग खेती करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। और सरकार हमसे यह भी छीन लेगी तो हम लोग बेघर हो जाएंगे। ग्राम चिल्सरा निवासी पीड़ित किसान सोनपाल,अरविन्द, राजाराम अनिल कुमार मिश्रा आदि ने बताया कि सरकार हमारी उपजाऊ जमीन न ले नहीं तो हम बेघर हो जाएंगे। हम अपने बच्चों का पेट कैसे भरेंगे वहीं ग्राम बछलैया निवासी पीड़ित किसान रामकुमार ने बताया की क्षेत्रीय लेखपाल ने कहा कि अपने मक्का की फसल काट लो इसके बाद कोई भी फसल ना बोना। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक और सांसद मुकेश राजपूत मेरी सुन नहीं रहे हैं। इस अवसर पर ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी, जिलाध्यक्ष कमलेश राजपूत , हरलाल राजपूत, प्रदेश सचिव, अजय शक्य प्रदेश उपाध्यक्ष, अरुण कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष, रघुवीर कठेरिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। और पीड़ित किसानों को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button