पुलिस लाइन में स्व-गणना कार्यक्रम का आयोजन
एडीएम एफआर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

पुलिस लाइन में स्व-गणना कार्यक्रम का आयोजन
एडीएम एफआर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
शाहजहाँपुर पुलिस लाइन में आज स्वगणना कार्यक्रम का आयोजन एडीएम वित्त एवं राजस्व /जिला जनगणना अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस पर्सनल को स्वगणना के संबंध में प्रशिक्षित किया गया तथा उनके द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत ऑनलाइन स्वगणना भी करवाई गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्वगणना का कार्य 07 मई से 21 मई तक किया जाना है, जिसके अंतर्गत नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करते हुए स्वगणना का कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर एडीएम वित्त अरविन्द कुमार ने बताया कि शाहजहाँपुर जनपद पूरे उत्तर प्रदेश में चौथे स्थान पर है, जो जनपद के लिए गौरव का विषय है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने उपस्थित सभी लोगों से स्वगणना में सक्रिय भागीदारी करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम में जनगणना 2027 की प्रक्रिया के संबंध में भी एडीएम एफआर अरविन्द कुमार द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि जनगणना का प्रथम चरण “मकान गणना एवं मकान सूचीकरण” 22 मई से 20 जून तक संचालित किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण “व्यक्ति गणना” 09 फरवरी से 28 फरवरी तक संपन्न कराया जाएगा। अधिकारियों ने जनगणना को देश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए सभी नागरिकों से इसमें सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।




