फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के किए तबादले।

ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
संजीव कुमार प्रजापति
फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के किए तबादले।

फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में दो निरीक्षक और छह उपनिरीक्षक शामिल हैं।जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी रिट सेल भेजा गया है। वहीं, निरीक्षक समर बहादुर यादव को प्रभारी रिट सेल से अपराध शाखा में नई तैनाती दी गई है।उपनिरीक्षक भूकेन्द्र सिंह को कमालगंज थाने से शमसाबाद थाने भेजा गया है। महेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से शमसाबाद थाने, जबकि धनीराम को पुलिस लाइन से कायमगंज थाने में तैनात किया गया है।उपनिरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से जहानगंज थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, सर्वेश कुमार को पुलिस लाइन से राजेपुर थाने और अजय कुमार को पुलिस लाइन से मेरापुर थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी इन आदेशों के बाद, संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




