उत्तर प्रदेशपरशुरामपुरीशाहजहांपुर

विद्याभारती जिला समन्वयक का दो दिवसीय प्रवास एवं निरीक्षण

विद्याभारती जिला समन्वयक का दो दिवसीय प्रवास एवं निरीक्षण

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

आज सरस्वती शिशु मंदिर परशुरामपुरी में सुनील कुमार सिंह पुंडीर (जिला समन्वयक) दो दिवसीय प्रवास पर विद्यालय में आए।

सर्वप्रथमजिला समन्वयक ने वंदना सत्र में प्रधानाचार्य समस्त स्टाफ एवं भैया बहिनों के साथ मां सरस्वती की बंदना की। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश दीक्षित जी ने सभी भैया बहिनों और स्टाफ को आदरणीय भाई साहब का परिचय कराया एवं पटका पहनाकर भाई साहब का परशुरामपुरी की इस धरती पर प्रथम आगमन पर स्वागत किया। आदरणीय भाई साहब जी बोध कथा के माध्यम से भैया बहिनों का मार्गदर्शन किया।l

इसके बाद जिला समन्वयक ने क्रमशः एक एक कक्षा कक्ष में जाकर शैक्षिक निरीक्षण किया और आचार्य जी एवं भैया बहिनों के सुंदर लेख की सराहना की एवं अवकाश के बाद समस्त स्टाफ और आदरणीय प्रधानाचार्य जी के साथ बैठक कर सभी को आवश्यक निर्देश दिए जिस से कि विद्या भारती का लक्ष्य पूर्ण किया जा सके।

आदरणीय प्रधानाचार्य जी सतीश दीक्षित जी ने आदरणीय जिला समन्वयक जी का विद्यालय आगमन के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समय समय पर ऐसे ही मार्गदर्शन देने के लिए निवेदन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button