आगरा में प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

आगरा में प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा


राष्ट्रध्वज और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य : धर्मवीर प्रजापति
मातृभूमि की पुकार।संवाददाता
आगरा 14 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को आगरा में राष्ट्र विभीषिका दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर, रामबाग, ऐत्माद्दौला से शुरू होकर एमजी रोड होते हुए दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।तिरंगा यात्रा में हजारों देशभक्तों ने हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रभक्ति गीतों, नारों और भारत माता के जयघोष से पूरा मार्ग गूंज उठा। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान तथा देश के प्रति कर्तव्यों की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रध्वज के सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाया गया है। इससे देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रविरोधी ताकतों से सतर्क रहने तथा देशहित में सदैव समर्पित रहने की अपील की।



