उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कलान मे महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण 

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कलान मे महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर जनपद के कलान नगर पंचायत द्वारा नवनिर्मित महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा का अनावरण और महर्षि कश्यप वाटिका का शुक्रवार की शाम उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप और क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पार्क नगर पंचायत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है उन्होंने इसे स्थानीय निवासियों के लिए प्रेरणा और स्वच्छ वातावरण का केंद्र बताए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा महर्षि कश्यप सृष्टि के रचनाकार थे ।वेद,पुराण,उपनिषदों में उन्हें श्रेष्ठ ऋषि के रूप स्वीकार किया गया है। उनकी संतान के रूप में कश्यप समाज खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सनातन धर्म की देन और सनातन धर्म की स्थापना भी भगवान महर्षि कश्यप के कारण ही प्रबल हुई। उन्होंने कहा कि हम सभी को महर्षि कश्यप के जीवन दर्शन से सीख लेकर सद मार्ग चुनना चाहिए। इतना ही नहीं प्रभारी मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार महर्षि कश्यप के गौरव को स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हर कोई विश्वास जता रहा है। दोनों की कल्याणकारी योजनाएं और जनता के लिए सदैव हित की बात सोचने का जो कार्य है उसे जन-जन में विश्वास बढ़ रहा है। इसी के साथ जिस तरीके से उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सशक्त सरकार काम कर रही है, गरीबों से लेकर मध्यम वर्ग ,महिलाओं से लेकर युवाओं और बेरोजगारों से लेकर व्यापारी हर वर्ग का ध्यान रख रही है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर निशाना सादा। उन्होंने कहा सपाइयों के लिए प्रदेश में विकास तरक्की और रोजगार पसंद नहीं है इसलिए वह भाजपा सरकार के हर अच्छे कदम की आलोचना करते हैं। सपा मुखिया की पॉलिसी परिवारवाद और भ्रष्टाचार की है वह बात पीएफ की करता हूं राजनीति परिवार की करते हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि विपक्ष का स्तर इतना गिर गया है कि पीएम की दिवंगत माता को भी अशब्द कहे। उन्होंने विपक्ष की राजनीति को घटिया राजनीति बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button