श्री जदुनाथ सिंह मेमोरियल पूर्व माध्यमिक विद्यालय कीलापुर भौंती में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण।

श्री जदुनाथ सिंह मेमोरियल पूर्व माध्यमिक विद्यालय कीलापुर भौंती में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण।


यूमातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
मिर्जापुर/शाहजहांपुर।श्री जदुनाथ सिंह मेमोरियल पूर्व माध्यमिक विद्यालय कीलापुर भौंती जिला शाहजहांपुर में विद्यार्थियों का अंकपत्र वितरित किए गए ।अंकपत्रों का वितरण प्रधानाध्यापक धीरपाल सिंह यादव, तथा अध्यापक रॉबिन यादव, अध्यापक गोपाल सिंह चंदेल, अध्यापक शोभित यादव, अध्यापिका मधु राठौर, आदि के द्वारा किया गया ।परीक्षा में बेहतरीन अंक प्रदर्शित करने वाले छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक श्री अरवेंद्र सिंह यादव उर्फ (पहलवान) के द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी देकर के सम्मानित किया गया विद्यालय के प्रबंधक श्री पहलवान यादवजी ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।विद्यालय प्रबंधक अरबेंद्र यादव (पहलवान ) ने बताया कि उनका जीवन बच्चों के बेहतर भविष्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है वे सदैव छात्रों की प्रत्येक समस्या का निवारण करने के लिए तत्पर रहते हैं वह समय-समय पर छात्रों की समस्याओं का पता लगाकर उनका निवारण करते हैं। और विद्यालय में उचित वातावरण एवं सुविधाएं बनाए रखने का भरसक प्रयास करते हैं। यादव जी ने शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “नेल्सन मंडेला ने कहा था कि “शिक्षा वह शक्तिशाली हथियार है जिसका प्रयोग करके दुनिया को बदला जा सकता है




