मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात प्रबन्धन को लेकर डीएम की व्यापार मंडल के साथ बैठक
सड़क पर सामान रखने वाले पर होगा जुर्माना

मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात प्रबन्धन को लेकर डीएम की व्यापार मंडल के साथ बैठक
सड़क पर सामान रखने वाले पर होगा जुर्माना
बैठक में पार्षदगण, व्यापार मण्डल, आर०एस०डब्लू०, किराना एसोएिसशन, कैमिस्ट एवं ड्रग एसोएिशन के पदाधिकारियों ने बताई समस्याएं एवं सुझाव
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता (मातृभूमि की पुकार)
शाहजहांपुर 12 मई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात प्रबन्धन से सम्बन्धित समस्याओं के स्थाई समाधान हेतु पार्षदगण, व्यापार मण्डल, आर०एस०डब्लू०, किराना एसोएिसशन, कैमिस्ट एवं ड्रग एसोएिशन एवं अन्य समस्त व्यापारिक एवं स्थानीय संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य है कि जन जागरूकता लाकर शहर को अतिक्रमण एवं ट्रैफिक जाम की समस्याओं का निराकरण कराना है। उन्होंने बताया कि 75 करोड रुपए की लागत से 109 सड़कों का कार्य कराया जाएगा। बरसात से पहले सड़के सही कर ली जाएगी और बरसात के बाद सभी बिटुमिनस सड़कें बनेंगी। उन्होंने बताया कि दिवाली तक सभी सड़कों कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रिल के आगे जो भी दुकानदार सामान लगाएगा उस पर ₹1500 का जुर्माना लगाया जाएगा। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें दो पहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य लगे अन्यथा चालान कटेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के साफ सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था सही होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जो अतिक्रमण एवं ट्रैफिक जाम पर सुझाव प्राप्त हुए हैं उन पर कार्रवाई कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जो रिक्शा जिस सड़क पर चलने के लिए तय किया गया है इसी पर चलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों में जागरुकता लाकर अतिक्रमण एवं जाम की समस्या को दूर करना है।सभी लोग मिलकर 02 महीने में शहर को बेहतर बनाने में सफल होंगे।
इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित सभासद, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
—-




